फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Highway remained closed all day due to repair work

मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा राजमार्ग

विज्ञापन
Highway remained closed all day due to repair work
उधमपुर। रामबन के विभिन्न हिस्सों में गिरी पस्सियो के मलबे को हटाने और राजमार्ग की मरम्मत के चलते बुधवार को वाहनों की आवाजाही दिनभर बंद रही। घाटी की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहनों को उधमपुर में जगह-जगह रोका गया है। इस कारण चालक और यात्री दिनभर हाईवे के खुलने का इंतजार करते रहे। हालांकि चिनैनी, किश्तवाड़, डोडा व भद्रवाह के लिए वाहनों का परिचालन जारी रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजमार्ग पर हर बुधवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। पहले शुक्रवार को मरम्मत के चलते राजमार्ग को बंद रखा जा रहा था, लेकिन अब मरम्मत करने का दिन बुधवार निर्धारित किया गया है। पुलिस ने तड़के ही घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर में रोकना शुरू कर दिया था। प्रतिबंध लगाने के बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। दोपहर तक सैकड़ों वाहन रोक दिए गए थे।
विज्ञापन

उधमपुर में ज्यादातर ट्रकों को रोका गया था। ट्रकों के घाटी की तरफ जाने पर मंगलवार रात को ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। मंगलवार को पस्सियां गिरने पर जब राजमार्ग बंद हुआ था तो पुलिस ने ट्रकों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। वाहनों में सवार यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। परेशान होकर यात्री दिनभर वाहनों के बाहर बैठे रहे। ट्रक चालकों ने बताया कि दूसरे दिन भी वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है। शाम को भी घाटी जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर मौसम ठीक रहता है तो पहले यात्री वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी और उसके बाद ही ट्रकों को छोड़ा जाएगा। शाम के समय पुलिस ने कुछ यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed