फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heighway abandoned

मोड़ में पस्सियां गिरने से हाईवे पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
heighway abandoned
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को मौसम बिगड़ने के बाद हाईवे पर चिनैनी-उधमपुर के बीच स्थित मोड़ इलाके में पस्सियां गिरने से वाहनों की रफ्तार को विराम लगने से लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण यात्रियों को एक घंटे का सफर करने के लिए चार घंटे से अधिक वक्त लग गया।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी और पस्सियां गिरने से पहले ही बंद हैं। मगर उधमपुर से चिनैनी के बीच वाहनों की आवाजाही रही। मगर दिन में जाम लगने और मोड़ इलाके में पस्सियां गिरने से लंबा जाम लग गया। इसका खामियाजा वाहन चालकों और यात्रियों को भुगतना पड़ा है। कई यात्री परेशान होकर लौटने को मजबूर हो गए। एसएसपी ट्रैफिक जेएस जोहर ने बताया कि रामबन में कई स्थानों पर पस्सियां गिरने से हाईवे बंद है। जबकि चिनैनी-उधमपुर के बीच जाम लगा था। स्थिति से निपटने के लिए टीमें दिनभर मशक्कत करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed