फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy rainfall problem

जिले में फिर बदला मौसम का मिजाज,

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
उधमपुर: बारिश में छाता लेकर बाजार में निकलते लोग. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में वीरवार को दिन भर मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होती रही। वहीं, आसपास के पर्वतीय क्षेत्र पंचैरी, मोंगरी, बसतंगढ, लाटी, नत्थाटॉप, पटनीटॉप, आदि इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते जहां एक तरफ जिले के पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के कारण लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं के साथ बिजली, पानी, आदि को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन भर जारी बारिश के कारण नगर के बाजारों में भी इक्का दुक्का ग्राहक ही नजर आए। अधिकतर बाजार ग्राहकों की कमी के कारण वीरान थे। इससे दुकानदारों को भी मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह की शुरूआत केवल कुछ समय की बूंदाबांदी से हुई थी। हवा शांत गति से बह रही थी। लेकिन, दोपहर 12 बजे के करीब दोबारा से हल्की बारिश शुरू हो गई, जो दिन भर जारी रही। इस बीच नगरवासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर नालियों की गंदगी भी सड़कों पर बहती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार शाम को जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शाम को शीत लहर का प्रकोप अधिक बढ़ने की वजह से लोग जल्द ही अपने घरों को लौट गए। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिन भर मौसम बिगड़ा रहेगा।

उधमपुर: ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते दुकानदार.

उधमपुर: ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते दुकानदार.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed