{"_id":"61db2924c8386d5e5e03f2ff","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu2515815129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम साफ होने के बाद लोगों को मिली राहत, बाजार में छाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम साफ होने के बाद लोगों को मिली राहत, बाजार में छाई रौनक
विज्ञापन
ऊधमपुर : शहीद भगत सिहं पार्क में खिली धूप का नजारा लेते हुए लोग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पांच दिन बाद रविवार को मौसम साफ होने से जिला वासियों को राहत मिली। नौ बजे धूप निकली, और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। मौसम के साफ होते ही बाजार में भी रौनक लौट आई। ग्रामीण इलाकों से लोगों ने शहर पहुंच कर खरीदारी की। कई स्थानों पर भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस को लोगों को सामाजिक दूरी का ध्यान दिलाना पड़ा।
गौरतलब है कि मंगलवार को मौसम बदलने पर मैदानी इलाकों में बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई थी। शनिवार शाम तक मौसम खराब ही रहा। लगातार बारिश व बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उधमपुर शहर में भी शहरवासियों की परेशानियां बढ़ गई थीं। इसका सबसे बुरा असर बाजार के काम पर पड़ा था। पांच दिन बाजार में वीरानी छाई रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
रविवार को सुबह मौसम साफ था, और धूप निकली थी। शहरवासियों ने पांच दिन बाद धूप देखी, तो ज्यादातर समय धूप में ही व्यतीत किया। मौसम साफ होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई। ग्रामीण इलाकों से यात्री वाहन भर कर उधमपुर पहुंचे और कई दिनों के बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। शहीद भगत सिंह पार्क में भी सुबह से दोपहर तक लोग धूप में बैठकर समय व्यतीत करने पहुंचते रहे। धूप निकलने के बावजूद घरों का तापमान कम ही रहा। ठंड दिन भर परेशान करती रही।

ऊधमपुर: धूप चढ़ते ही बाजारों में खरीदारी करते लोग- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन