फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heavy rainfall problem

राष्ट्रीय राजमार्ग दोबारा बंद होने से बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
heavy rainfall problem
उधमपुर के टिकरी में राजमार्ग के बंद होने पर रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। बनिहाल से चंद्रकोट के बीच विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को फिर से बंद हो गया। इसके बाद उधमपुर व रामबन में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बारिश के कारण फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी इसको खोलने का काम नहीं कर पा रही है। मौसम में सुधार के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

मौसम के खराब होने के बाद से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। बुधवार को पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी हो गया था। इसके बाद उधमपुर व रामबन में सैकड़ों वाहन फंस गए थे। वीरवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने पर पस्सियां हटा कर रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। लेकिन, उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया गया। उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति दे दी गई। साथ ही आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी रवाना हुए। लेकिन, ट्रकों को घाटी नहीं जाने दिया गया। इससे चालकों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। सैकड़ों वाहन उधमपुर से श्रीनगर की तरफ रवाना हुए। वाहन गुजर ही रहे थे कि दोपहर करीब एक बजे फिर से मौसम खराब हो गया और रामबन में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरना शुरू हो गई। इससे एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग के बंद होने पर रामबन में दोनों तरफ कई वाहन फंस गए हैं। इसके साथ उधमपुर से फिर से घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधमपुर में ज्यादातर ट्रकों को रोका गया। रठियान, बट्टलबालियां, टिकरी, गरनई, मांड में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया है। इनके चालक राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम खराब रहने के कारण राजमार्ग को शाम तक खोला नहीं जा सका था। अगर शनिवार को मौसम में थोड़ा सुधार होता है, तो राजमार्ग के खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed