{"_id":"6176ec91a9179e6a8e2bf551","slug":"heavy-rainfall-problem-udhampur-news-jmu246571575","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का जल्द मुआवजा प्रदान करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का जल्द मुआवजा प्रदान करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
बर्बाद हुई धान की फसल
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। गत दिनों मूसलाधार बारिश व भारी ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
जिब क्षेत्र के किसानों का कहना है कि भारी बारिश व ओलावृष्टि से लगभग तैयार हो चुकी धान की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, खेतों में तैयार हो रहीं सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा बागवानों के आडू, आलूबुखारा और अन्य खट्टे फलों की फसल भी बर्बाद हो गई है। दो दिन की बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
उनका कहना है कि फसल बर्बाद होने पर उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अगर सरकार ने जल्द सहायता नहीं की तो उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उधमपुर शहर के साथ लगते कशीराह तथा जिब क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अलावा घोरडी, बरमीन, चिनैनी, रामनगर, पंचैरी, मजालता, आदि इलाकों में भी विशेषतौर धान उत्पादकों व बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब सरकार से ही उम्मीद है।
विज्ञापन
------
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने धान की पूरी फसल बर्बाद कर दी है। खेतों में सब्जियां भी उगने के कुछ दिन बाद ही बर्बाद हो गईं। इतने नुकसान की वजह से हमें मानसिक व आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
- किसान अशोक कुमार, जिब थाती
----
मेरी और मेरे परिवार की आजीविका खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है। पूरा परिवार मिलकर काम करता है। कड़ी मेहनत से तैयार हुई फसल की बर्बादी से पूरा परिवार सदमे में हैं। इस समय धान की कटाई चल रही थी। लेकिन, बारिश व ओलावृष्टि ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। सरकार ने जल्द सहायता नहीं की तो दाने दाने को मोहताज होना पडे़गा।
- किसान शमी मोहम्मद, जिब
--------
फसल बर्बाद होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ फसल काटकर रख दी है और बाकी की कटाई चल रही थी। लेकिन, बारिश ने सब बर्बाद कर दिया। अब प्रशासन मौके पर आकर फसल की बर्बादी का आंकलन कर मुआवजा प्रदान करे तो कुछ राहत मिल पाएगी। ऐसे खेतों में पड़ी बर्बाद फसल को देखकर निराशा और मानसिक पीड़ा हो रही है।
- किसान रशीद मोहम्मद, जिब
------
धान के साथ फलों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। पेड़ों से पत्ते तक झड़ गए हैं। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने मेहनत के साथ फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीदों को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। प्रशासन से मांग है कि नुकसान का जल्द आंकलन कर उचित मुआवजा प्रदान करे।
- किसान फजल हुसैन जिब

बि में बारिश से बर्बाद हुआ धान की फसल का खेत- फोटो : UDHAMPUR

किसान शम्मी मोहम्मद- फोटो : UDHAMPUR

किसान अशोक कुमार- फोटो : UDHAMPUR

चरी सयाल मै बर्बाद फसल को दिखाते लोग- फोटो : UDHAMPUR

किसान फजल हुसैन- फोटो : UDHAMPUR

किसान रशीद मोहम्मद- फोटो : UDHAMPUR