{"_id":"67c5fbb931969c7791050fd7","slug":"heavy-increase-in-cold-people-troubled-by-icy-winds-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-120982-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ठंड में भारी बढ़ोतरी, बर्फीली हवाओं से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ठंड में भारी बढ़ोतरी, बर्फीली हवाओं से लोग परेशान
Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में सोमवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश के बाद पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए। पटनीटॉप समेत नत्थाटॉप में भारी हिमपात हुआ, जिससे वहां पहुंचे सैलानियों की खुशियां दोगुनी हो गईं।
पर्यटकों का कहना है कि रविवार के मौसम को देखते हुए उन्हें सोमवार को हिमपात की उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्रकृति ने उन्हें यह अनोखा तोहफा दिया। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी, जिससे पटनीटॉप और नत्थाटॉप में ताजा हिमपात हुआ। पटनीटॉप में करीब तीन इंच और नत्थाटॉप में लगभग 8 इंच तक हिमपात हुआ। दिल्ली से आए पर्यटक बृजेश कुमार और अमित सिंह ने कहा कि उन्हें ताजा बर्फबारी की उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया। शिवगढ़ धार, देराटॉप, सियोजधार, लद्दाधार और जुगधार की चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ।