फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy cold

पटनीटॉप और नत्थाटॉप में हुई ताजा बर्फबारी

विज्ञापन
Heavy cold
पटनीटाप व नत्थाटाप के बीच हिमपात का दृश्य:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
पटनीटॉप और नत्थाटॉप में हुई ताजा बर्फबारी
विज्ञापन

चिनैनी क्षेत्र में बढ़ी ठिठुरन, घरों में ही छिपे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे में अचानक मौसम बिगड़ने से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में है। लगातार बारिश से पटनीटॉप में एक फुट तक बर्फबारी हुई है, तो वहीं नत्थाटॉप में लगभग डेढ़ फुट तक हिमपात हुआ है।
चिनैनी व आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे जनजीवन पर भी भारी असर पड़ा है। वीरवार सुबह से ही चिनैनी में तेज बारिश शुरू हो गई थी। वहीं, पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप भी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए थे। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने का दौर भी जारी रहा। जबकि, लगातार बारिश से कुछ इलाकों में यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजारों की ओर नहीं निकले। पटनीटॉप, नत्थाटॉप सहित जुगधार, देराटॉप, शिवगढ़ धार, सियोजधार, लद्दाधार में भी दिन भर हिमपात होता रहा। जिससे चिनैनी क्षेत्र ठंड की चपेट मेें था। वहीं, क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी के साथ धुंध भी छाई हुई थी। पटनीटॉप में लगातार बर्फबारी के चलते वहां पहुंचे सैलानियों ने भी खूब आनंद लिया।

पटनीटाप व नत्थाटाप के बीच हिमपात का दृश्य:- संवाद

पटनीटाप व नत्थाटाप के बीच हिमपात का दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

पटनीटाप व नत्थाटाप के बीच हिमपात का दृश्य:- संवाद

पटनीटाप व नत्थाटाप के बीच हिमपात का दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed