फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy cold

दोपहर के समय हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट, ठंड का असर बढा

विज्ञापन
Heavy cold
उधमपुर: बारिश में छाता लेकर बाजार में निकलते लोग. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कुछ दिन मौसम में सुधार रहने के बाद शुक्रवार को फिर से दिन भर मौसम बिगड़ा रहा। दिन भर घने बादल छाए रहे, और दोपहर को कुछ समय के लिए तेज बारिश भी हुई। जिससे तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट आई।
विज्ञापन

जिले में ठंड में बढ़ोतरी भी हुई है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद मौसम आमतौर पर साफ बना हुआ था। हालांकि, बीच में बादल तो छा रहे थे, लेकिन बारिश व बर्फबारी का सिलसिला बंद था। हल्की धूप निकलने से तापमान में भी सुधार आ रहा था, और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही थी।
विज्ञापन

लेकिन, शुक्रवार को फिर से मौसम बिगड़ गया, और दोपहर के समय हुई तेज बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई। इससे ठंड का असर भी काफी बढ़ गया। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है।

उधमपुर: ठंड से बचने के लिए आग सहारा लेते लोग.

उधमपुर: ठंड से बचने के लिए आग सहारा लेते लोग.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed