{"_id":"69fe4ab625a6e5590d0355da","slug":"health-skin-tips-ringworm-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135706-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्वचा पर गोल आकार में लाल निशान हैं तो तुरंत करवाएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्वचा पर गोल आकार में लाल निशान हैं तो तुरंत करवाएं जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अगर आपकी त्वचा पर गोल आकार में लाल निशान हैं तो तुरंत जांच करवाएं। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह रिंगवर्म हो सकता है जो तेजी से फैलने वाला संक्रमण है। डर्मेटोफाइट्स नामक फंगस के कारण होने वाले रोग का इलाज लगातार जारी रखें। अधूरा छोड़ने पर फंगस फिर हो सकता है।
रिंगवर्म (दाद) त्वचा की ऊपरी परत पर हमला करता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। गर्मियों में ही नहीं बल्कि हर मौसम में फंगस हो सकता है खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक पसीने, नमी और गंदगी के संपर्क में रहते हैं। रिंगवर्म होने पर त्वचा पर गोल आकार में लाल निशान बनने लगते हैं। लाल घेरों के अंदर छोटे-छोटे दाने दिखाई देते हैं और खुजली होने लगती है। कई लोग लगातार नाखून से खुजली करते हैं जिससे त्वचा छिल जाती है व संक्रमण और तेजी से फैलने लगता है। कई लोगों को उपचार लेने के बाद फंगस ठीक हो जाता है लेकिन इलाज बीच में छोड़ने के कारण यह पूरी तरह खत्म नहीं हो पाता और कुछ समय बाद बीमारी दोबारा उभर आती है।
ऐसे फैलता है संक्रमण
खुजली करने के दौरान यदि संक्रमित जगह का खून दूसरी जगह लग जाए तो संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। यही कारण है कि शुरुआत में छोटा दिखने वाला संक्रमण बड़े हिस्से को प्रभावित करने लगता है। संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई चीजें से संक्रमण दूसरे सदस्यों तक भी पहुंच जाता है।
विज्ञापन
लक्षण और सावधानी
त्वचा पर गोल लाल निशान बनना, तेज खुजली और जलन होना, लाल घेरे के अंदर दाने निकलना और खुजली करने पर संक्रमण का बढ़ना। बचान के लिए शरीर को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है। रोजाना नहाना, पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलना, तौलिया और कपड़े साझा न करना व खुजली वाली जगह को बार-बार हाथ न लगाना संक्रमण को फैलने से रोक सकता है।
यदि त्वचा पर लाल गोल निशान, खुजली या जलन लंबे समय तक बनी रहे तो तुरंत जांच करवानी चाहिए ताकि समय रहते संक्रमण को नियंत्रण किया सकें।
-सुरेंद्र गुप्ता, त्वचा विशेषज्ञ।