फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: बदलते मौसम के कारण लोग वायरल की चपेट में

विज्ञापन
health news
उधमपुर। लगातार बदल रहे मौसम से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जीएमसी में पहले जहां 130 की ओपीडी होती थी, अब 150 की ओपीडी हो रही है। इसमें अधिकतर लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

अचानक से सर्द मौसम होने के चलते लोग गर्म कपड़े पहन लेते है, जबकि गर्म मौसम होने के चलते ठंडे कपड़े पहन लेते हैं। इसके चलते ज्यादातर लोग मौजूदा समय में विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अगर एक दिन बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ जाती है। इसके चलते मौसम सर्द हो जाता है, लेकिन दूसरे दिन मौसम साफ होने के चलते दिन में कड़कती धूप निकल जाती है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते कई प्रकार के वायरस भी उत्पन्न हो रहे हैं। एक तरफ जहां बुजुर्ग मौसम की मार से बीमार पड़ रहे हैं तो वहीं बच्चों में भी इस प्रकार का वायरस देखा जा रहा है इसमें खांसी, बुखार, जुकाम व ठंड लगने से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसमी बुखार की चपेट में आ रहे हैं लोग
मौजूदा समय में अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मामलों में लोग ठंड लगकर बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द जैसी बीमारी के चलते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, छोटे बच्चों पर भी बदलते मौसम का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि लगातार हो रही बारिश के चलते अभी ओपीडी में इतना इजाफा नहीं हुआ है लेकिन मौसम साफ होने के बाद ओपीडी में इजाफा हो सकता है।

जीएमसी के फिजिशियन डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में लगातार बदल रहा मौसम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है क्योंकि मौजूदा समय में भी ज्यादातर मरीज ठंड लगकर बुखार होना, खांसी, जुकाम व वायरल बुखार को लेकर आ रहे हैं।

बीमारी से बचने के उपाय

- पानी को उबाल कर पीएं

- लोग गर्म कपड़े पहनें
- सर्दी में बाहर न निकलें

- घर में अगर कोई खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित है तो उससे दूरी बनाकर रखें

- बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें
- बाजारों में बिकने वाली खाने पीने की चीजों से परहेज रखें।

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed