फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: बच्चों को शारीरिक के साथ मानसिक स्वस्थता के गुर सिखाए

विज्ञापन
health news
उधमपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काॅमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने के गुण सिखाए गए ताकि वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकें।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल सुमन स्नेह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनरल फिजिशयन डॉ. जगदीश पराशर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन में शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में वही सफलता हासिल कर सकता है, जो मानसिक रूप से बलशाली होगा। पौष्टिक भोजन, ठंड में गर्म कपड़े, उचित समय पर सोना, तनाव से खुद को दूर रखना हर वर्ग को मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। खासकर खेलों में हिस्सा लेकर और शारीरिक व्यायाम से शरीर के साथ मानसिक विकास भी होता है, इसलिए बच्चों के अभिभावकों को भी चाहिए वे अपने साथ-साथ बच्चों के भी मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला की टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के अन्य कार्यक्रम आयोजित करते रहने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित उनके अभिभावक और स्टाफ भी मौजूद था।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed