{"_id":"6500d33564271d9444068bd7","slug":"health-news-dengue-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-2652-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू के दो नए मामले मिले, नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू के दो नए मामले मिले, नगर परिषद ने शुरू की फॉगिंग
विज्ञापन
-मलेरिया टीम ने टिकरी और रामनगर में किया सर्वे, रोज एक वार्ड में फॉगिंग करेगी नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में मंगलवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए। डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर परिषद ने शहर में फॉगिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य टीमों ने टिकरी और रामनगर में सर्वे किया। लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नगर परिषद से अब हर रोज शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी।
जिले में डेंगू के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन में 5-5 मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे तेज कर दिया है। घरों में पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जीएमसी उधमपुर में 30 से अधिक लोगाें के डेंगू के टेस्ट किए गए। शाम को दो लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक व्यक्ति जम्मू का रहने वाला था। उसे जम्मू के रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। वहीं, डेंगू के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के बार-बार मांग करने पर नगर परिषद ने शहर में फॉगिंग शुरू कर दी है। नगर परिषद की टीम ने शहर के वार्ड नंबर 6 के हिस्सों में पहुंचकर फॉगिंग की। लोगों को जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य मलेरिया टीम ने मेडिकल ब्लॉक टिकरी और रामनगर के इलाकों में सर्वे किया। घरों में रखे सामान की जांच की।
जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि परिषद ने शहर में फॉगिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हर रोज फॉगिंग करवाई जाएगी। रोज एक वार्ड में टीमें जाएंगी।