चिनैनी। कस्बे के सीएचसी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों को मुंह की सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। सोमवार को सीएचसी अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहम्मद यासीन की अगुआई में जागरूकता भी निकाली गई। इसमें लोगों को संदेश दिया कि दांतों की सफाई हर रोज करें इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रैली सीएचसी अस्पताल से पुलिस स्टेशन तक निकाली गई। रैली में बीएमओ डॉक्टर सैयद अशरफ बुखारी, डॉ रेनू बाला, अरविंद माथुर, अंकुश शर्मा, दीपक, सुभाष, कमल किशोर, सुनीता, मंजू तथा मुवीना और स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे । संवाद