{"_id":"60ad41b88ebc3e4b3b57d50c","slug":"havan-yajna-on-narsingh-jayanti-udhampur-news-jmu235990658","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृसिंह जयंती पर हुआ हवन-यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृसिंह जयंती पर हुआ हवन-यज्ञ
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। नृसिंह जयंती के अवसर पर मंगलवार को उधमपुर के देविका में स्थित नृसिहं मंदिर और रामनगर के नृसिंह मंदिर में हवन यज्ञ व पूजन का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर माथा टेका। इस दौरान मंदिर कमेटियों की तरफ से किसी प्रकार की भीड़ नहीं लगने दी गई।
नृसिंह जयंती पर जिलेभर में स्थित नृसिंह मंदिरों में हवन यज्ञ व पूजन के साथ भंडारों का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण भंडारे स्थगित कर दिए गए हैं। मंदिर कमेटियों की तरफ से पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में आहुति डालने और मंदिर में माथा टेकने के बाद लोग घरों को लौटते गए।
हवन यज्ञ का समापन सुबह करीब दस बजे पूर्ण आहुति के साथ हुआ। इसके बाद विशेष पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के बाद मंदिर कमेटियों के बीच ही प्रसाद वितरित किया गया। सुरेंद्र खजूरिया ने बताया कि इस बार हवन यज्ञ में भगवान नृसिंह से प्रार्थना की गई है कि दुकानों को कोविड से मुक्ति मिले, ताकि भारत के साथ ही पूरे विश्व में लोग सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। इस महामारी से सभी को मुक्ति मिले इसी को लेकर विशेष पूजन का भी आयोजन किया गया है। कोरोना महामारी से मुक्ति मिलने के बाद अगले वर्ष भंडारे के आयोजन के साथ धूमधाम के साथ नृसिहं जयंती मनाई जाएगी।