फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   gunpowder of crackers explosed

पटाखों से बारूद निकालते समय धमाका

Sun, 16 Nov 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Sun, 16 Nov 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
gunpowder of crackers explosed
मनवाल में पटाखों से बारूद जमा करने के दौरान धमाके में एक युवक का दायां बाजू उड़ गया। बाएं हाथ में गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन


घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते स्थानीय अस्पताल के डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से ही थलोरा निवासी जांबूराम (37) पुराने और बिना जले पटाखों को कहीं से जमा करके लाया।

दिवाली के बाद कई जगह पर कुछ लोगों ने पटाखे ऐसे ही फेंक दिए थे। जांबूराम पेशे से ड्राइवर है और उसने इन पुराने पटाखों को जमा किया था।

मनवाल में सुबह से ही वह पटाखों के कागज को उतारकर उसमें रखे बारूद को जमा कर रहा था। इस दौरान बारूद में अचानक धमाका होने से जांबूराम दूर जा गिरा और उसका दायां बाजू धड़ से अलग हो गया।

घायल जांबू को स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, जहां प्र्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार जांबू पटाखे से बारूद जमा कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुलेमान चौधरी, एसडीपीओ गौरव महाजन, एससपी उधमपुर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


फोरेंसिक लैब की टीम ने भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सुलेमान चौधरी के अनुसार मौके पर जाकर पूरी पड़ताल की गई है। घटनास्थल से कुछ विस्फोटक सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोटक सामग्री के नमूनों को लैब में जांच के लिए भेजा है। विस्फोटक किसका है, इसका पता जांच के बाद ही पता चलेगा। घायल ने बारूद कहां से लाया। सभी जानकारियां जांबूराम के होश में आने के बाद पता चल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed