{"_id":"605a3f458ebc3ee63965e8cd","slug":"gst-should-be-amended-udhampur-news-jmu23198657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में किया जाए संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में किया जाए संशोधन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर का एक शिष्टमंडल मंगलवा को डीसी इंदु कंवल चिंब से मिला और जीएसटी संशोधन के लिए ज्ञापन सौंपा।
शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि जीएसटी मानदंडों के वर्तमान स्थिति में व्यापारियों को परेशानी पेश आ रही है। विशेषतौर पर इससे छोटे व्यापारी काफी परेशान हैं। मौजूदा समय में छोटे व्यापारियों के लिए वर्तमान जीएसटी प्रणाली एक बहुत बड़ी परेशानी बन चुकी है। व्यापारी टैक्स अनुपालन में अपना विश्वास खो चुका है। और इसकी पेचीदगी में उलझकर एक अनजाने डर के कारण कुछ न कुछ गलती कर बैठता है, जिस कारण व्यापारी दंडित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गई टैक्स धोखाधड़ी की सजा ईमानदार व्यापारी को भुगतनी पड़ती है। इसमें व्यापारी द्वारा की गई अनजानी मानवीय त्रुटि पर सुधार का मौका देने की बजाय सीधा दंड एवं पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान है। इसलिए जरूरी है कि जीएसटी के सभी कानूनों का पुनर्मुल्यांकन व सरंचनात्मक बदलाव कर जीएसटी का नया संस्करण दोबारा से प्रस्तुत किया जाए। जो टैक्स चोर रोकने में कारगर हो, सरकार को ज्यादा राजस्व प्राप्त हो, सरल हो ताकि व्यापारी वर्ग को भी परेशानी न उठानी पडे़। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।