फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Grocery shops will open this morning from nine to two in the afternoon

आज सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें

विज्ञापन
Grocery shops will open this morning from nine to two in the afternoon
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक फल-सब्जियों की दुकाने खुलने से शहरवासियों को राहत मिली है। इसके अलावा बुधवार को आदेशानुसार सुबह नौ से लेकर दोपहर बाद दो बजे तक किराना दुकानें खोली जाएंगी। जिला प्रशासन ने लोगों से काविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 24 मई तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन के आदेशानुसार सख्त पाबंदियां लागू हैं।
विज्ञापन

डेयरी, फल-सब्जी और दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। बिना कारण लोगों के आवगमन की भी मनाही है। हालांकि आपात सेवाएं व विकास कार्य पूरी तरह से कार्यात्मक हैं। सरकारी कार्यालयों को भी खोला जा रहा है। मंगलवार को भी कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां पूरी तरह से लागू रहीं। इस बीच जिला प्रशासन के आदेशानुसार फ्रूट एंड वेजिटेबल मंडी को सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी। बाजारों में दूध, फल-सब्जी की दुकानों को भी 12 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई थी। अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। 12 बजने के बाद बाजारों में खुली दुकानों को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया। बाजारों के मुख्य प्रवेश द्वारों को तारबंदी की सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद किसी को भी बिना जरूरी कारण के आवागमन की इजाजत नहीं दी जा रही थी। वहीं, बुधवार को सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इससे दुकानदारों सहित आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों का कहना है कि किराना की दुकानें बंद रहने से घरों में खाना बनाने के लिए जरूरी चीजों की भी किल्लत होने लगी थी। लोगों की समस्याओं को समझते हुए जिला प्रशासन की ओर से किराना दुकानों को खोले जाने की छूट दिए जाने का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed