फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Graf's two young men set out on a bicycle for Corona awareness

कोरोना जागरूकता के लिए साइकिल पर निकले ग्रेफ के दो जवान

विज्ञापन
Graf's two young men set out on a bicycle for Corona awareness
भद्रवाह। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भद्रवाह से बुधवार को ग्रेफ के दो जवान लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा उधमपुर तक होगी। इस दौरान दोनों कर्मी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, मास्क पहनने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ग्रेफ के कैप्टन एवी देवकर ने दोनों जवानों को झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पूरा देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है। देश में हर रोज लाखों लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इससे हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग आज भी सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसी को लेकर ग्रेफ कमांडर एस. मूर्ति के दिशानिर्देश पर दो जवानों को लोगों को जागरूक करने के लिए भेजा गया है। यह दोनों जवान भद्रवाह से उधमपुर तक बीच में जो भी लोग नजर आएंगे, उनको कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर जागरूक करेंगे। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ विशेष तौर लोगों में मास्क भी वितरित किए जाएंगे। बुधवार शाम बटोत में पहुंचेंगे और रात गुजारने के बाद सुबह उधमपुर के लिए निकलेंगे। सुबह दस बजे तक दोनों जवान उधमपुर पहुंच कर लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर ग्रेफ के ओसी भद्रवाह प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed