{"_id":"6726a6c377838460b00752e4","slug":"govt-primary-school-soni-udhampur-news-c-202-1-udh1007-116903-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्राें के बैठने के लिए डेस्क तक नहीं, टाट पर बैठकर ले रहे शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्राें के बैठने के लिए डेस्क तक नहीं, टाट पर बैठकर ले रहे शिक्षा
Sun, 03 Nov 2024 03:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल सोनी में जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा सरकारी प्राइमरी स्कूल सोनी, विभाग ने नहीं दिए डेस्क
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी प्राइमरी स्कूल सोनी के छात्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते जमीन पर टाट डालकर बैठने को मजबूर हैं। विभाग ने बच्चों के बैठने के लिए डेस्क तक नहीं दिए हैं। मौजूदा समय में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 35 है।
इस बारे में पूर्व सरपंच शमशाद अख्तर ने बताया कि कई बार शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से बच्चों के बैठने के लिए डेस्क या बेंच की मांग कर चुके हैं। मगर आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूल में ओर भी बहुत सी समस्याएं हैं, जिसके लिए अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। मगर 20 साल बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। यह क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण सर्दी बहुत ज्यादा पड़ती है। मगर इसके बावजूद छोटे बच्चे जमीन पर डाली टाट पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। कई बार ठंड के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मगर विभाग को इससे कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों व सरकार से जल्द से जल्द स्कूल में डेस्क या बेंच की व्यवस्था करने की मांग की है।
सरकार की ओर से प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए सिर्फ टाट ही दिए जाते है। इसके चलते स्कूल में टाट पर बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। टाट के नीचे थर्मोकोल फोम डलवा दिया जाएगा, ताकि बच्चों को सर्दी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
नरेंद्र सूरी, सीईओ
फोटो सहित