{"_id":"69fe47d1e888223e7a0c6a14","slug":"government-school-kund-boundary-udhampur-news-c-202-1-udh1009-135708-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: राजकीय हाई स्कूल कुंड की चहारदीवारी न होने से दांव पर सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: राजकीय हाई स्कूल कुंड की चहारदीवारी न होने से दांव पर सुरक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। पंचायत कुंड खनयाड़ी में पिछले साल राजकीय हाई स्कूल कुंड की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब तक मरम्मत नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश के दौरान तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिससे पानी स्कूल परिसर में घुस आया और चहारदीवारी टूट गई।
कुछ दिन बाद विधायक कुलदीप राज दुबे ने मौके का दौरा किया था लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय अशोक शर्मा और मदन लाल ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के कारण स्कूल परिसर हर समय खुला रहता है जिससे जीव-जंतु घुस रहे हैं। पढ़ाने बाधित होने के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में लगातार डर बना है। उन्होंने प्रशासन से जल्द चहारदीवारी बनाने की मांग की है। जोनल शिक्षा अधिकारी राज कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही चहारदीवारी बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।