फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Government Middle School Banjala renamed

सरकारी मिडिल स्कूल बंजाला का नाम बदला गया

विज्ञापन
Government Middle School Banjala renamed
उधमपुर। शहीद कांस्टेबल गोविंद सिंह के नाम पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बंजाला का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद के माता-पिता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे। वहीं इस मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीद कांस्टेबल गोविंद सिंह ने 12 दिसंबर 2002 को जिला राजौरी के दरहाल क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत प्राप्त की थी। उनकी वीरता के लिए उन्हें 09 अप्रैल 2003 को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके नाम पर विभिन्न स्कूलों, सड़कों व सरकारी भवनों का नामकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहीद गोविंद सिंह के नाम पर सरकारी मिडिल स्कूल का नाम शहीद कांस्टेबल गोविंद सिंह मेमोरियल किया गया है। जिसपर सभी को गर्व है। वहीं शहीद के माता-पिता ने शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए की शुरू की गई इस पहल के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का काम किया है। वहीं पंचायती राज संस्थाओं और क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों ने कहा कि देश के वीर राष्ट्र की स्मृतियों में हमेशा जीवित हैं लेकिन सरकार ने अब उनके जीवन और उनकी वीरगाथाओं व शौर्य को जनता के बीच लाने का सराहनीय प्रयास किया है। इससे देश का बच्चा-बच्चा शहीदों की वीरगाथाओं को पढ़कर उनसे प्रेरणा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed