{"_id":"58753d064f1c1b577fba94bb","slug":"government-employee-bifre-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर बिफरे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर बिफरे बिजली कर्मचारी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आल जम्मू कश्मीर इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट लाइनमैन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले राज्य की गठंबधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब बिजली विभाग के लाइनमैन वर्कर्स द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे यूनियन के जिला प्रधान मो. अनवर ने कहा कि राज्य सरकार बिजली विभाग के लाइनमैन वर्कर्स के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है।
विज्ञापन
यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपनी लंबित मांगों को लेकर वह हर माह प्रदर्शन करते हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही है। इस कारण बिजली कर्मियों की समस्या दिन ब दिन बढ़ती है जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब भी वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उनकी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया जाता है, लेकिन यह आश्वासन केवल आश्वासन तक ही सीमित रह जाता है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी लंबित मांगों को पूरा करने में जल्द ही सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में जिया लाल, रघुवीर सिंह, अर्जुन सिंह, धर्म चंद, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, कान सिंह सहित अन्य शामिल थे।