{"_id":"697bb4477e23c792db08e9db","slug":"gmc-dispute-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132123-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों का विधायक के साथ व्यवहार चिंता का विषय : पवन खजूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों का विधायक के साथ व्यवहार चिंता का विषय : पवन खजूरिया
विज्ञापन
उधमपुर। वरिष्ठ नेता पवन खजुरिया ने जीएमसी में विधायक पवन गुप्ता के साथ बदसलूकी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खजूरिया ने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से घटना सामने आई है जिसमें डॉक्टराें की गैर मौजूदगी के कारण युवक की मौत होने का आरोप है।
परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोई सीनियर डॉक्टर मौके पर उपलब्ध नहीं था जिस कारण इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत हो गई। विधायक पवन गुप्ता जीएमसी में डॉक्टरों की मीटिंग ले रहे थे। जब उन्होंने एक डॉक्टर से सवाल पूछा कि सीनियर डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं रहते तो अन्य डॉक्टरों ने विधायक का माइक छीनने की कोशिश की और उनके साथ बदसलूकी की। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उनकी मांग है कि जल्द मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि नहीं पता कि विधायक अब ऐसा क्यों कह रहे हैं कि उनके साथ गलत व्यवहार नहीं हुआ है। हम विधायक से कहते हैं कि दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आपका मुद्दा नहीं है। यहां राज कुमार बुच्चा, कैप्टन योग राज, शाम, अंकुश, साहिल बक्शी, दीपक कुमार, राज कुमार खोखर, रिंकू दुबे ,सनी, दीपू, पवन कुमार उपस्थित थे। संवाद