फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gave Fruit And Spiritual Books to patients

Udhampur News: समिति के सदस्यों ने मरीजों को आध्यात्मिक सामग्री व फल बांटे

विज्ञापन
Gave Fruit And Spiritual Books to patients
संस्थान की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में जीएमसी में अध्या​​त्मिक सामग्री वितरित की गई।
उधमपुर। अखिल भारतीय मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में मां राजराजेश्वरी जयंती देश भर में छह अप्रैल को मनाई जा रही है। इस शृंखला में समिति की उधमपुर शाखा की ओर से शनिवार को जीएमसी में उपचाराधीन करीब 250 मरीजों को फल और आध्यात्मिक साहित्य वितरित किए गए।
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई और महात्मा अनुरोध बाई की देखरेख में मानव सेवा दल सदस्यों और समिति कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच कर विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों को सेब, संतरा और केले के साथ-साथ ज्ञान विज्ञान से ओतप्रोत आध्यात्मिक साहित्य जिसमें हंसादेश व मानव धर्म संदेश पत्रिकाएं शामिल थीं, वितरित कीं। उनके साथ जोगेंद्र कुमार, हरि चंद, धर्म चंद, भूरी राम, शाम लाल, दीवान चंद आदि मौजूद थे। समिति की ओर से रविवार को डीएन पैलेस में मां राजराजेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed