फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Gave Compensation Amount For Road Accident

Udhampur News: सड़क हादसों के मृतकों के परिवारों को दी मुआवजा राशि

विज्ञापन
Gave Compensation Amount For Road Accident
किश्तवाड़। शोकग्रस्त परिवारों की कठिनाई को कम करने के लिए मंगलवार को जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने एआरटीओ तस्लीम वानी की ओर से प्रस्तुत मामलों के आधार पर जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना पीड़ित निधि के तहत मुआवजे के रूप में कुल चार लाख रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं के चार मृतकों के कानूनी उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रुपये की राशि वितरित की गई। इस सरकारी पहल का उद्देश्य ऐसी दुखद घटनाओं से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करना है और शोक संतप्त परिवारों की सहायता के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। मुआवजा पाने वाले परिवारों में दविंदर सिंह पुत्र कश्मीरी लाल, निवासी अठोली पाडर, साहिल सरवर पुत्र जाविद इकबाल, निवासी चमोती किश्तवाड़, आशीष कुमार पुत्र विद्या लाल, निवासी केवा बौंजवाह और आकिब हुसैन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद रजब वानी निवासी मुलवाड़वन शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed