{"_id":"67252ed22f4cdb15c505ca24","slug":"garbage-near-new-bus-stand-udhampur-news-c-202-1-udh1007-116886-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: न्यू बस स्टैंड में लगे कचरे के ढेर, यात्री और दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: न्यू बस स्टैंड में लगे कचरे के ढेर, यात्री और दुकानदार परेशान
Sat, 02 Nov 2024 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद से सफाई व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कारगिल हनुमान मंदिर के पास बने न्यू बस स्टैंड में कचरे के ढेर जमा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। लोगों ने नगर परिषद से सफाई व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि कचरे के ढेर लगने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
एक तरफ डेंगू चरम सीमा पर है। ऊपर से सफाई कर्मचारी भी महीने में कभी-कभार ही आते हैं। इसके चलते स्टैंड पर कचरे का साम्राज्य बना हुआ है। नालियां ब्लॉक होने से सारा गंदा पानी बीच सड़क में बह रहा है।
विजय कुमार
जगह-जगह लगे कचरे के ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। इतना ही नहीं त्योहारों का सीजन होने के बावजूद बस स्टैंड पर सफाई नहीं करवाई गई।
सुशील कुमार
बस स्टैंड होने के कारण कई क्षेत्रों के वाहन यहां से चलते हैं। इसके चलते सारा दिन यात्रियों की आवाजाही लगी रहती है। मगर स्टैंड पर फैले कचरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टैंड पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही यात्री शेड।
विज्ञापन
राहुल शर्मा
डेंगू का सीजन चल रहा है। बस स्टैंड पर फैले कचरे को साफ करवाने के साथ ही सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारू बनाया जाना चाहिए। ताकि यात्रियों व दुकानदारों को समस्या से निजात मिल सके।
मान सिंह
जल्द ही परिषद की सफाई कर्मचारियों की टीम को स्टैंड पर भेजकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्टैंड पर सफाई व्यवस्था लगातार सुचारू रहे। इसके भी प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही नगर परिषद की तरफ से यात्री शेड का निर्माण करवाया जाएगा।
विशाल सड़ोत्रा, सीईओ नगर परिषद
फोटो सहित