{"_id":"68f7f6ad43dcd89b610e1409","slug":"from-the-city-to-the-countryside-there-was-heavy-fireworks-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-128762-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर से ग्रामीण इलाकों तक जमकर हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर से ग्रामीण इलाकों तक जमकर हुई आतिशबाजी
Wed, 22 Oct 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविकानगरी में सोमवार और मंगलवार को रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में लोग देर रात तक जश्न मनाते रहे। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी। इस मौके पर घरों और दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। दीपावली की खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोगों का शहर में पहुंचना शुरू हो गया था। शाम के समय धन की देवी लक्ष्मी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चे व युवा आतिशबाजी में जुट गए। देर रात तक आतिशबाजी से आसमान रंगीन नजर आया।
शहर में दिन के समय वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाने से जाम की स्थिति बनती रही। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आईं। दीपावली की खरीदारी से लौट रहे या घर से बाजार जा रहे लोगों को शहर के मेन बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, गोल मार्केट और मुखर्जी बाजार में जाम से जूझना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस थी, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें जाम खुलवाने में दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध दीपावली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। शहर में पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी तैनात थी। सभी चौक-चौराहों पर जवान तैनात दिखाई दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षाकर्मी नजर बनाए रहे।
सुभाष स्टेडियम में पटाखों के स्टाल लगाए गए थे। इसके चलते वीआईपी रोड पर भी जाम की स्थिति रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई थी।