{"_id":"8c4a6618a9b964335719fca5afe4bb0b","slug":"fresh-snowfall-in-ntthatap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ो पर बिछ गई सफेद चादर, नत्थाटाप में हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ो पर बिछ गई सफेद चादर, नत्थाटाप में हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार मौसम अपना मिजाज बदलने लगा है। भले ही मैदानी इलाकों में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही, लेकिन ऊंचे पर्वतीय शिखरों पर घनी धुंध की आड़ में हिमपात भी हो गया।
विज्ञापन
रविवार की रात को भी नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार और स्योजधार की ऊंची चोटी पर हिमपात हुआ था। सोमवार को मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और धूप खिल उठी।
लेकिन पहाड़ों पर धुंध का असर बढ़ने लगा है। देखते ही देखते पहाड़ धुंध के बीच लुप्त हो गए और बर्फीली हवाएं का चलना शुरू हो गया। शाम तक पहाड़ों पर धुंध का ही असर रहा। कुछ देर के लए धुंध क्या हटी पहाड़ों का नजारा बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन
पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपट चुके थे और वहां का नजारा मनमोहक था। नत्थाटाप में सोमवार को बीच-बीच में हिमपात हुआ तो वहीं शिवगढ़ धार, स्योजधार और जुगधार में भी सजन की लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
सोमवार शाम को ठंड में भारी इजाफा हो गया था। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे जबकि आसमान पर भी बची-बीच में बादल छा गए थे।