फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fresh snow occurred in Padar and Madhwa

पाडर और मढ़वा में हुआ ताजा हिमपात

विज्ञापन
Fresh snow occurred in Padar and Madhwa
किश्तवाड़। जिले के पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ने के कारण ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पाडर ओर मड़वा में हिमपात और मैदानों में बारिश हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। लगातार मौसम खराब रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सालों बाद अप्रैल में पाडर में बर्फबारी हुई है। इससे सिंथन मार्ग और मरगन टॉप मार्ग को खोलने में परेशानी हो रही है। वाड़वन और मढ़वा के लोगों को शहर आने के लिए मीलों पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मार्च में सिंथन और मरगन टॉप मार्ग को खोला जाना था। बर्फ हटाने का काम लगभग पूरा हो गया था। लेकिन बीच-बीच में बर्फबारी होने से अप्रैल में भी मार्ग को खोलना मुमकिन नहीं है। किश्तवाड़ से अनंतनाग (कश्मीर) के लिए यही मार्ग है। मरगन टॉप को पार कर मढ़वा तहसील में प्रवेश होता है। इस मार्ग पर बर्फबारी होने से लगभग छह माह तक मार्ग बंद ही रहता है, जिस कारण मढ़वा के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed