फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four people got infected in two days, 14 beat the epidemic

दो दिन में चार लोग मिले संक्रमित, 14 ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
Four people got infected in two days, 14 beat the epidemic
उधमपुर। जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में कमी और कोरोना को मात देने वाले लोगो की संख्या बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया, जबकि सोमवार को चार लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ जिले में कोरोना को देते वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन में जिले में 14 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन को एक बार फिर से राहत मिलने लगी है। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। करीब एक महीने के बाद ऐसा दिन निकला जब कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं, सोमवार को कुल चार लोग संक्रमित पाए गए। इनमें दो लोग रामनगर, एक चिनैनी और एक पंचैरी में संक्रमित पाया गया है। शाम तक आठ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे है। रविवार को छह लोगों ने कोरोना को मात दी थी। दो दिन में जिले में 14 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11369 हो गए हैं। इनमें से 11190 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 42 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed