{"_id":"3eec1905e71fdddee105511be0e89c88","slug":"four-injured-in-truck-tempo-brushes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-टैंपो भिड़ंत में चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-टैंपो भिड़ंत में चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जलेबी मोड़ के पास एक टैंपो ट्रेवलर और ट्रक की टक्कर में टैंपो ट्रेवलर में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए चिनैनी के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक टैंपो ट्रेवलर श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही थी। उसकी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टैंपो ट्रेवलर में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तुरंत ही घायलों को चिनैनी के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि एक युवती के सिर में चोट लगने के कारण उसको सिटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में रजिया (16), मोहम्मद अशरफ (18), नसीमा (8) दर्दकुंड के निवासी हैं, जबकि चौथे घायल विकास कुमार (25) छपड़ा के रहने वाले हैं। कुछ पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन