{"_id":"56eefcbe4f1c1b0942f151f6","slug":"four-house-collapsed-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटोत में भारी भूस्खलन से चार घर हुए नेस्तनाबूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटोत में भारी भूस्खलन से चार घर हुए नेस्तनाबूद
ब्यूरो/अमर उजाला, बटोत
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पस्सियां गिरने से कई रास्ते हुए बंद
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भारी बारिश के कारण बटोत इलाके में तबाही मची। नेशनल हाईवे से सटे कसबे के वार्ड नंबर एक में भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण यातायात तो ठप हो ही गया, 19 घर भी उसकी जद में आ गए। चार घर तो पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गए।
विज्ञापन
तीन घर गिरने के कगार पर है, जबकि सात को प्रशासन ने खाली करवा दिया है। इसके अलावा पांच अन्य परिवार को भी अलर्ट कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार की रात को ही बटोत के वार्ड नंबर एक की जमीन खिसकने लगी थी। अनहोनी की आशंका के चलते लोग अपने स्तर से वहां से हटने लगे थे।
विज्ञापन
धीरे-धीरे भूस्खलन विकराल रूप धारण करने लगा। राजमार्ग पर यातायात पहले से ही रोक दिया गया था। आखिरकार वार्ड निवासी मंगतू शेख, गुलाम हुसैन, मो. नसीम और समदू शेख के घर पूरी तरह से मिट्टी में मिल गए। जबकि तीन अन्य दिलावर मोहम्मद, अल्ताफ हुसैन और विश्वनाथ मत्तू के घर गिरने के कगार पर है।
विज्ञापन
वहीं सात लोगों मो. यासीन, मो. फारूख, मो. इशहाक, मो. नसीम, मो. शब्बरी, निर्मल कौर और मो. लतीफ के घरों को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया है। इतना ही नहीं पांच अन्य परिवार के सदस्यों को भी सावधान कर दिया गया है।
इनमें मो. यूसुफ, रोशन लाल मत्तू, कुंदन फोतेदार, मो. रफीक और शमीम बेगम का घर शामिल हैं। नायब तहसीलदार और तहसीलदार ने रविवार को खुद घटनास्थल का दौरा किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम किया। उन्होंने जल्द रास्ता खुलवाने का भरोसा भी दिया।