{"_id":"64653b67a32aba7c710e5c2f","slug":"found-girl-who-kidnapped-udhampur-news-c-10-jam1006-118030-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन दिन से अपह्त नाबालिग लड़की रामबन में तैनात सब इंस्पेक्टर और प्रापर्टी डीलर के साथ होटल से बरामद, पाक्सो एक्ट में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन दिन से अपह्त नाबालिग लड़की रामबन में तैनात सब इंस्पेक्टर और प्रापर्टी डीलर के साथ होटल से बरामद, पाक्सो एक्ट में केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तीन दिन से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने शहर के होटल से मंगलवार रात 2:30 बजे रेड कर बरामद कर लिया है। होटल के कमरे से सब इंस्पेक्टर और उसके साथी प्रापर्टी डीलर को भी पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ अपहरण और पाक्सो का मामला दर्ज किया है।
बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में 13 मई को जम्मू के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि बेटी शाम को काम से बाहर गई, लेकिन लौटी नहीं। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को सूचना मिली कि उसे जम्मू के नवाबाद स्थित एक होटल में है। बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी आरती ठाकुर रात 2:30 बजे होटल पहुंचीं। पुलिस ने होटल कर्मियों को रूम नंबर बताकर पूछा कि इसमें कौन ठहरा है। कर्मियों ने रिकार्ड देखकर बताया कि एक युवती और दो लड़के हैं। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर लड़की बेड पर बैठी मिली जबकि एक युवक दरवाजे के सामने और दूसरा लड़की के साथ बैठा मिला। पूछताछ पर एक ने अपना नाम सरदार अली बताया, जोकि पुलिस महकमे में प्रेाबेशनर सब इंस्पेक्टर है और 2019 बैच का अधिकारी है। वह इस समय रामबन में तैनात है। दूसरे ने अपना नाम मुज्जफर हुसैन बताया, जो पेशे से प्रापर्टी डीलर है। पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले गई।
मंगलवार को ही पहुंचे थे होटल
सूत्रों का कहना है कि नाबालिग लड़की, सब इंस्पेक्टर और प्रापर्टी डीलर तीनों मंगलवार शाम को ही होटल पहुंचे थे। यहां प्राॅपर्टी डीलर ने अपने नाम का आई कार्ड दिखाकर कमरा बुक किया। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है कि यहां आने से पहले यह लोग पटनीटॉप के एक होटल में रुके हुए थे, इसकी भी जांच कर रहे हैं। नाबालिग के घर से निकलने के बाद प्रापर्टी डीलर उसे ले गया था। बाद में सब इंस्पेक्टर भी पहुंचा।
विज्ञापन
सरदार अली प्रोबेशनर समय पर थे, सब इंस्पेक्टर होना था कन्फर्म
प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर सरदार अली की पत्नी डीडीसी चेयरमैन हैं, जबकि उनके पिता रहमत अली नगरोटा ब्लाक के बीडीसी चेयरमैन हैं। यही नहीं, सरदार अली का एक भाई मुख्तियार अली पुंछ जिले में मंडी पुलिस स्टेशन का थानेदार है। एक अन्य भाई ग्रामीण विकास विभाग में बतौर ग्राम सेवक तैनात है। परिवार के लोगों को यही पता था कि वह रामबन में नौकरी पर है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह जम्मू कैसे पहुंचा। अभी कुछ समय पहले ही इनकी पत्नी और पिता ने बजालता में रैली की थी जिसमें उमर अब्दुल्ला भी पहुंचे थे। यह दोनों नेशनल कांफ्रेंस पार्टी से संबंध रखते हैं। सूत्रों का कहना है कि सरदार अली का प्रोबेशनर समय समाप्त होने वाला था। वह अब सब इंस्पेक्टर कन्फर्म होने वाला था।
मामला दर्ज, जांच की जा रही
फिलहाल पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। सरदार अली और मुज्जफर पर अपहरण एवं पाक्सो का मामला दर्ज किया गया है। अपहृत नाबालिग नवाबाद के एक होटल में मिली है। अपहरण क्यों किया गया, युवती इतने दिन से कहां-कहां थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
-जहीर अब्बास, डीएसपी
नाबालिग लड़की का एक बार पहले भी हो चुका है अपहरण
सूत्रों का कहना है कि जिस नाबालिग को बरामद किया गया है उसका पहले भी अपहरण का मामला सामने आ चुका है। तब वह चार युवकों के साथ बरामद की गई थी। पुलिस इस तथ्य को लेकर भी मामले की जांच कर रही है।
राजनीतिक षड्यंत्र में फंसाया है सरदार को : पिता
बेटे को राजनीतिक षड्यंत्र में फंसाया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे सरदार घर से गया है। कई दिनों से मुझे धमकियां मिल रही थीं कि सरदार को हम 10 दिन के भीतर घर लाकर छोड़ेंगे। मंगलवार भी किसी अज्ञात नंबर से धमकी मिली थी।
-रहमत अली, बीडीसी चेयरमैन
पति को आते थे लड़कियों के मैसैज, फोन कॉल्स
सरदार ने मुझे बहुत बार बताया था कि उसे अज्ञात नंबरों से लड़कियों के फोन काॅल्स और संदेश आते हैं। मैंने कहा था कि वह किसी का कोई जवाब न दें। पति को राजनीतिक षड्यंत्र में फंसाया गया है। मैंने कुछ समय पहले ही उमर अब्दुल्ला की एक बड़ी रैली करवाई थी। जो कुछ लोगों को खटक रही है। अभी 8 महीने पहले ही रामबन में उनकी तैनाती हुई थी। इसके पहले वह रियासी में थे।
-शमीम बेगम, डीडीसी चेयरमैन