फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   foot route

उधमपुर: भगवान शिव और पार्वती के रूप में बच्चों ने मोहा सबका मन

विज्ञापन
foot route
उधमपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सनातन धर्म सभा की ओर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर महादेव की महिमा का गुणगान किया। शाम होते होते देविकानगरी पूरी तरह से महादेव के रंग में रंगी नजर आई। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार के नेतृत्व में हजारों शहरवासी सनातन धर्म सभा कार्यालय के बाहर दोपहर करीब तीन बजे एकजुट हुए। इसके बाद पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव को पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक पवन गुप्ता और शहर के कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे। इसके बाद शोभा यात्रा को रवाना किया गया। शोभा यात्रा मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, पांडव मंदिर और अस्पताल रोड से होकर सैला तालाब पहुंच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में महिलाएं और बच्चे भगवान शिव के भजन गाते हुए चल रहे थे। वहीं झांकियोंं में भगवान शिव व पार्वती के रूप में बच्चे और युवा सबको अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। कई घंटों तक पूरी देविका नगरी हर हर महादेव के जयघोष से गूंजती रही। शोभा यात्रा के साथ पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी चल रहे थे।
विज्ञापन


इनसेट
10 से धार्मिक, सामाजिक व शिक्षण संस्थानों ने निकाली झांकियां
शोभा यात्रा में राम कला केंद्र चबूतरा बाजार, सनातन धर्म सभा व नगर संगठन, ब्रह्मऋषि बांवरा शांति विद्या पीठ, जेके पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति केंद्र, गुरु नाभा दास सुधार समिति, ब्रह्मकुमारी योगा संस्थान भारत नगर, लिटिल स्कालर्स अकादमी, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल नगरोटा और काॅमन पब्लिक स्कूल ने झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों को सबने सराहा।
विज्ञापन

इनसेट
विभिन्न चौक चौराहों पर लगाए गए थे 10 स्टाल
शोभा यात्रा में चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में खाने पीने की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टाॅलों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में फल, हलवा, मीठा पानी व अन्य कई प्रकार की वस्तुएं दी गईं। सलाथिया चौक पर शोभा यात्रा में चल रहे बच्चों के लिए विशेष तौर पर कुल्फी का स्टाॅल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed