फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   foot bridge made with 12 lakh

Udhampur News: टोटर नाले पर 12 लाख से बनेगा फुट ब्रिज

Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
foot bridge made with 12 lakh
ग्रामीणों को आवाजाही को लेकर पेश आ रही समस्या होगी दूर
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक मोंगरी की पंचायत बसनोत में टोटर नाले पर फुट बनाने का काम जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 12 लाख का टेंडर जारी किया गया है। इस पुल के बनने से लगभग डेढ़ हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
इसको लेकर ग्रामीणों का कहना था कि वे काफी समय से इस फुट ब्रिज को बनाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि नाले पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को नाले के बीच से होकर इसके आरपार आवाजाही करनी पड़ती है। इससे खासकर बरसात के दिनों में काफी समस्या पेश आती है।
विज्ञापन

स्थानीय सुरिंदर शर्मा, मोहन लाल, निर्मल सिंह, प्रशांत कुमार व अन्य ने बताया कि टोटर नाले पर फुट ब्रिज नहीं होने के कारण नाला पार करते समय हादसे का खतरा रहता है। खासतौर पर बरसात के दिनों में जब नाले का जलस्तर काफी बढ़ जाता है तो इसे पार करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर किसी को आपात स्थिति में नाले के पार जाना हो तो उसको जान का जोखिम उठाना पड़ता है। नाले पर पुल बनने से उनकी आवाजाही को लेकर पेश आने दिक्कतों का समाधान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले पर पुल बनाने को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसका आगे का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
- मो. अनवर, एक्सईएन इंजीनियरिंग विंग ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed