{"_id":"605a38f98ebc3ec39c36cd5a","slug":"follow-sop-or-else-strict-action-will-be-taken-udhampur-news-jmu231983891","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओपी का पालन करें वरना होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओपी का पालन करें वरना होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
किश्तवाड़। कोरोना महामारी से बचने के लिए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार को एसओपी का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
उन्होंने जनता से घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाली जगह जाने से परहेज करने की अपील की है। इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, साफ सफाई का ध्यान रखने पर भी जोर दिया है। जनता से त्योहार के समय सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया है। जिला में कोरोना का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन अन्य राज्योें में बढ़ रहे मामलों के चलते एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।
डीसी ने स्थानीय लोगों से दूसरे राज्यों से मजदूरी के लिए आने वाले लोगों का टेस्ट करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला के प्रवेश द्वार ठाठरी कस्बे में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के टेस्ट किए जाएंगे।