{"_id":"60f715d28ebc3e6d2c11ebbe","slug":"flood-in-nawapachi-damages-hundreds-of-kanals-of-fertile-land-udhampur-news-jmu239878980","type":"story","status":"publish","title_hn":"नावापाची में बाढ़ से सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नावापाची में बाढ़ से सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि को नुकसान
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले मढ़वा तहसील के नावापाची गांव में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से पांच से छह सौ कनाल से अधिक उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही आठ घर और दस घराट भी बह गए हैं। लोगों ने भाग कर जान बचाई है।
जानकारी अनुसार सोमवार देर शाम को भारी बारिश से नावापाची में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे कुछ घरों के साथ ही सौ कनाल से अधिक उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ाें पर बादल फटने की संभावना जताई है, जिस कारण भारी तबाही हुई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों को छोड़ कर भागना पड़ा है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद जिला प्रशासन ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेज दी है।
उधर, किश्तवाड़ में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुसलाधार बारिश दोपहर तक जारी रही। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।