फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five people died due to infection in Udhampur, 272 new cases found

उधमपुर में संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 272 नए मामले मिले

विज्ञापन
Five people died due to infection in Udhampur, 272 new cases found
उधमपुर। जिले में मंगलवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा है। संक्रमण के चलते जहां पांच और लोगों की मौत हो गई है वहीं 272 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 9342 पहुंच गया है, जिनमें से 7438 स्वस्थ हो चुके हैं। 104 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 1800 मामले सक्रिय हैं। उधर, 114 लोगों के स्वस्थ होने से कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

जिले में रोजाना संक्रमण के डेढ़ सौ से अधिक मामले आ रहे हैं। बीते सप्ताह जहां लगभग 18 लोग जिंदगी की जंग हार गए थे है, वहीं अब इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जहां चार लोगों मौत हुई थी वहीं मंगलवार को पांच और लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। दो दिन में सबसे अधिक मौत ब्लॉक टिकरी में हुई हैं। सोमवार को टिकरी में कोरोना संक्रमण की वजह से दो लोगों की जान गई थी वहीं मंगलवार को तीन लोग जिंदगी की जंग हार गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी सबसे अधिक 122 नए मामले ब्लॉक टिकरी में पाए गए हैं। दूसरे नबंर पर ब्लॉक चिनैनी में 55 नए मामले मिले हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रोजाना डेढ़ सौ अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जहां पहले सबसे अधिक मामले ब्लॉक टिकरी और रामनगर से आ रहे थे। वहीं अब ब्लॉक चिनैनी भी हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। सबसे अधिक खराब हालात ब्लॉक टिकरी में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 272 नए मामले मिले हैं। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 122, चिनैनी में 55, रामनगर में 27, पंचैरी में 12, बसंतगढ़ में 10, मजालता में 05, उधमपुर शहर में 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 14 व्यक्ति बेल्ट फोर्स के शामिल हैं। जिले में संक्रमण का आंकड़ा 9342 पहुंच गया है, जिनमें से 7438 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। 104 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 1800 सक्रिय मामले अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed