फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five people arrested with seven and a half grams of blog

साढ़े सात ग्राम चिट्टे के साथ पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
Five people arrested with seven and a half grams of blog
उधमपुर। पुलिस ने शहर के इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके से साढ़े पांच ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने चार अन्य लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने इन चारों को भी गिरफ्तार कर दो ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस की टीम ने आल्टो कार (जेके11ए-9111) को तलाशी के लिए रोका। चालक ने कार को लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर कार को रोक लिया गया। इस दौरान तलाशी लेने पर साढ़े पांच ग्राम चिट्टे सहित एक मापतौल की छोटी मशीन और सिल्वर रोल बरामद किया। पुलिस कार में सवार भूपेश्वर सिंह उर्फ भोपी राजा निवासी वार्ड दो उधमपुर को गिरफ्तार किया है। जब उसको पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की गई तो चिट्टे की तस्करी में विकास ठाकुर निवासी ओमाड़ा मोड़, परविंद्र सिंह निवासी तलपड़ उधमपुर, राजेश शर्मा निवासी सैला तालाब उधमपुर और अरुण कुमार निवासी ओमाड़ा मोड़ के शामिल होने की बात बताई।
विज्ञापन

कुछ समय के बाद पुलिस ने इन चारों को भी पकड़ लिया। इसके पास से दो ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ अंडर सेक्शन 8/21/22/27-ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed