फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five laborers injured after falling dumper in ditch

डंपर खाई में गिरने से पांच मजदूरी लहूलुहान

विज्ञापन
Five laborers injured after falling dumper in ditch
उधमुपर/रामनगर। घोरड़ी ब्लॉक के नाला मलिया इलाके में सोमवार रात को डंपर के खाई में गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर का चालक लापता हो गया है और उसका अभी तक पता नहीं चला है। घायलों को पहले घोरडी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चार घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। सभी घायल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को घोरड़ी की तरफ जा रहा डंपर नंबर जेके02ष्टक्त-4079 जब नाला मलिया इलाके में पहुंचा तो चालक डंपर से नियंत्रण खो बैठा और करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। डंपर में चालक के साथ छत्तीसगढ़ के रहने वाले पांच मजदूर सवार थे। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत से सभी घायलों को बाहर निकाल कर पीएचसी घोरड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं चार की हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद से डंपर चालक प्यारो निवासी मोंगरी लापता है। उसका कुछ पता नहीं चला है। घायलों की पहचान विजय कुमार (40) पुत्र जगत राम, नारायण पुत्र नत्थू राम, राम कुमार पुत्र बोधी राम, भुनेश्वर पुत्र सुंदर नाथ और सकालु पुत्र पचानु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed