फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five hundred devotees entered the building

पांच सौ भक्तों ने किया भवन की ओर प्रवेश

विज्ञापन
Five hundred devotees entered the building
कटड़ा। कोरोना की दूसरी लहर का असर मां वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ने लगा है। पाबंदियों और देशभर में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण कम संख्या में भी भक्त पहुंच रहे हैं। शनिवार को करीब पांच सौ भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर गए हैं। वहीं, दिनभर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही है।
विज्ञापन

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के चलते पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनका असर मां वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है, लेकिन मां के प्रति श्रद्धा के चलते रोजाना भक्तों का आना जारी है। भक्त मां के दर्शन कर जल्द कोरोना के खात्मे की कामना कर रहे हैं। पंजिकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को जहां 700 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई लगाई थी वहीं शनिवार शाम सात बजे तक करीब 500 भक्त पंजीकरण कर भवन की ओर प्रवेश कर गए हैं। मां के जयकारों से भवन और यात्रा मार्ग गूंज रहा है। वहीं, मौसम साफ रहने से हेेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही, जिसका भी भक्तों ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन

सनद रहे कि 2021 के पहले चार माह में 1645833 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई है। इनमें जनवरी में 408861, फरवरी में 389549, मार्च में 525698 और अप्रैल में 321725 भक्त दरबार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed