{"_id":"6092e0548ebc3ec1993dcc34","slug":"five-covid-care-centers-set-up-in-the-district-as-corona-cases-rise-udhampur-news-jmu2347562173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मामले बढ़ने पर जिले में बनाए पांच कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मामले बढ़ने पर जिले में बनाए पांच कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रोजाना कोरोना के रिकार्ड मामले मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों को रखने के लिए पांच नए कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। इनमें करीब 500 संक्रमितों को रखने की व्यवस्था होगी। वहीं, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारी नियुक्त होंगे। व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही घर जाने की अनुमति मिलेगी। प्रशासन से आदेश मिलने के बाद पांचों कोविड केयर सेंटर तैयार करने का अंतिम चरण में चल रहा है।
दूसरी लहर के शुरूआत में जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ते ही प्रशासन ने दो कोविड केयर सेंटर तैयार किए थे। इनमें सेंटर निरंकारी भवन और साहिब बंदगी आश्रम शामिल है, जिनमें 60 संक्रमितों को रखने की व्यवस्था थी। लेकिन इसके बाद अचानक से कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आने लगे। हर रोज 100 से अधिक मामले समाने आ रहे हैं। मंगलवार को तो रिकार्ड 220 मामले सामने आए। हालात यह बन गए हैं कि संक्रमित पाए जा रहे लोगों के पास घर में आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण प्रशासन को नए कोविड केयर सेंटर बनाने पड़ रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पांच नए कोविड केयर सेंटर बनाने की अनुमति प्रदान की है। इन्हें आईटीआई कॉलेज, जीएनएम, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, जवाहर नवादेय विद्यालय और डिग्री कॉलेज की इमारत में तैयार किया जा रहा है। आईटीआई कालेज में 70, जीएनएम में 74, डिग्री कॉलेज उधमपुर में 50, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में 200, जवाहर नवोदय विद्यालय में 92 बेड की सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने करीब 500 लोगों के रखने की व्यवस्था करना शुरू कर दी है।