{"_id":"65cbd12803e11f9a8b07bf64","slug":"first-memu-trial-train-run-udhampur-news-c-202-1-udh1005-107320-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा-बनिहाल के बीच संगलदान-खारी खंड पर पहली मेमू ट्रायल ट्रेन चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा-बनिहाल के बीच संगलदान-खारी खंड पर पहली मेमू ट्रायल ट्रेन चलाई
Wed, 14 Feb 2024 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। रामबन जिले में यूएसबीआरएल परियोजना के 111 लंबे बनिहाल-कटरा खंड पर संगलदान-खारी खंड पर आठ डिब्बों वाली पहली इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन का ट्रायल मंगलवार शाम को सफलतापूर्वक किया गया। लोगों ने बनिहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान रेलवे स्टेशनों के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन ट्रेल रन देखी।
यूएसबीआरएल परियोजना के लिए उत्तर रेलवे द्वारा संलग्न, कोंकण, एएफसीओएन इंटरनेशनल लिमिटेड के इंजीनियरों ने बताया कि संगलदान और खारी स्टेशनों के बीच 25 केवी, रेलवे विद्युतीकरण (आरओसीएस) का काम (सीमेंस लिमिटेड) द्वारा पूरा किया गया और एक इलेक्ट्रिक का पहला मेमू ट्रायल रन हुआ। उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल द्वारा आठ डिब्बों वाली इंजन ट्रेन का सफल संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेन रन यूएसबीआरएल परियोजना के बनिहाल-खारी-सुंबर संगलदान खंड पर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे के अधिकारियों और इंजीनियरों की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन बनिहाल से संगलदान रेलवे स्टेशनों तक ट्रेन ट्रेल रन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामबन जिले में (यूएसबीआरएल) परियोजना का बनिहाल-संगलदान खंड संचालन के लिए तैयार है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के एक अधिकारी ने कहा कि यूएसबीआरएल परियोजना के संगलदान-बनिहाल खंड पर काम पूरा हो गया है और यह खंड आवश्यक सीआरएस निरीक्षण के लिए तैयार है।