{"_id":"6250844903fb26394b5eaa98","slug":"fire-in-shop-katra-news-jmu2574002156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बीचोंबीच कबाड़ के गोदाम में लगी आग, बाल-बाल बचीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बीचोंबीच कबाड़ के गोदाम में लगी आग, बाल-बाल बचीं दुकानें
विज्ञापन
कटड़ा के रेलवे रोड पर कवाड़ गोदाम को लगी आग व भुजाते दमकल विभाग के कर्मी
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। शहर के बीचोंबीच रेलवे स्टेशन मार्ग पर शुक्रवार को कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन मार्ग पर कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। रैंबल उधमपुर के रहने वाले दुकान मालिक नीरज शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं है, लेकिन कबाड़ में इतनी तेजी से फैली कि उसने तुरंत करीब 10 ट्रक कबाड़ को अपने चपेट में ले लिया। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने कबाड़ को शहर के बीचोंबीच रखने पर आपत्ति जताई है।
स्थानीय राकेश कुमार, सौरभ शर्मा, मोहन लाल, जीवन शर्मा, रोहित सिंह, आदि का कहना था कि प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है। कस्बे के बीच कबाड़ रखने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जानी चाहिए। इससे पहले भी मोहल्ले में दीपावली के दिन कबाड़ के एक गोदाम में आग लगी थी। उस घटना में समय रहते दमकल को सूचना मिल गई थी तो एक बड़ा हादसा टल गया था। इसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि कबाड़ के गोदामों को शहर से बाहर निकाले, ताकि कोई अनहोनी न हो सके। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अंग्रेज सिंह ने कहा कि जल्द ही इन कबाड़ के गोदामों को शहर से बाहर लिखित में भेज दिया जाएगा। इनकी जांच भी की जाएगी, कि क्या इनके पास कबाड़ का काम करने की अनुमति है, या नहीं। इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कटड़ा के रेलवे रोड पर कवाड़ गोदाम को लगी आग व भुजाते दमकल विभाग के कर्मी- फोटो : KATRA