{"_id":"61d20729f114892ce34203d8","slug":"fire-in-home-udhampur-news-jmu2511099105","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंधाल पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में मकान में लगी आग और आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मकान
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर/रामनगर। धंधाल पंचायत में शनिवार देर रात को रहस्यमय परिस्थितियों में दीवान चंद पुत्र बसंत राम का कच्चा मकान जलकर राख हो गया। मौके पर दमकल विभाग ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दीवान चंद पेशे से चालक है। वह शनिवार की रात को घर से बाहर था। उसकी मां, पत्नी और बच्चे अपने दूसरे घर थे। रात को मवेशियों के चिल्लाने पर जब घर के सदस्य मवेशियों को देखने के लिए बाहर आए तो देखा कि कच्चा मकान आग की चपेट में आ चुका था। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु, आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने इसके बारे में दमकल विभाग को सूचित किया। तब दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें आग लगने के कारणों का कोई अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।