फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fines collected from people without wearing masks

बिना मास्क निकले लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
Fines collected from people without wearing masks
उधमपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर में जगह-जगह कार्रवाई कर मास्क नहीं पहनने वालों पर शिकंजा कसा है। वहीं, जुर्माना वसूल कर दूसरी बार मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने सिटी लाइट सिनेमा के बाहर, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, टाउन हाल रोड व शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों को पकड़ा और जुर्माना वसूल किया। कई लोगों ने मास्क पहन रखा था, लेकिन उससे मुंह नहीं ढका था। मास्क को केवल दिखाने के लिए अटकाया हुआ था। ऐस लोगों को भी पकड़ कर जुर्माना वसूल किया गया और साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लोगों को समझाया भी गया कि सभी बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहने। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर इसी तरह से लापरवाही की गई तो तीसरी लहर को आने से रोका नहीं जा सकता है। प्रशासन ने अभी तक पूरे जिले में 35 लाख रुपये अधिक जुर्माना वसूल कर लिया, लेकिन फिर भी लोग समझने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन के सख्त निर्देशों और पुलिस कार्रवाई के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। रोजाना सैकड़ों लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से जिले के विभिन्न हिस्सों में कई मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed