फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   film mahotsav start in katra

Udhampur News: अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का कैटवॉक से आगाज

विज्ञापन
film mahotsav start in katra
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जम्मू कश्मीर यूटी का आगाज हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सल फिल्म मेकर्स काउंसिल द्वारा हरमन कल्चरल एंड एजूकेशनल सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के शुरुआत में होटल विराट इंटरनेशनल में बच्चों के साथ ही युवाओं का कैटवॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक आदि राज्यों के करीब 30 बच्चों के साथ ही युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान आयोजकों द्वारा बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया गया। यूनिवर्सल फिल्म मेकर्स काउंसिल के प्रधान डॉ. एमए मुम्मीगट्टी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन जम्मू कश्मीर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। मां वैष्णो देवी के चरणों की कृपा से धर्मनगरी कटड़ा में इस दो दिवसीय आयोजन में देश सहित विदेशों की कई फिल्में दिखाई जाएंगी। जो सबसे श्रेष्ठ फिल्म होगी, उसे सम्मानित किया जाएगा। फिल्मों के साथ ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म, यूट्यूब वीडियो सोंग्स और आर्ट फिल्में आदि की श्रेणियां रखी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के साथ ही अन्य देशों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। फिल्म महोत्सव को सफल बनाने के लिए ज्यूरी के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू, बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, टीवी अभिनेत्री अनुराधा, अभिनेता सुमन तलवार के साथ ही कई दिग्गज हस्तियां भाग ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की सह आयोजक हरमन कल्चरल एंड एजूकेशनल सोसाइटी की महासचिव गुरविंदर कौर ने बताया कि महोत्सव आयोजित करने का मुख्य मकसद जम्मू कश्मीर की उभरती प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान कर आगे ले जाना है। इसके अलावा बॉलीवुड हस्तियों को जम्मू कश्मीर विशेषकर जम्मू संभाग के रमणीक स्थलों से रूबरू करवाना है ताकि वे अधिक से अधिक बॉलीवुड फिल्मों की जम्मू कश्मीर व जम्मू संभाग में शूटिंग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed