{"_id":"6849db3b97d7e10db8076d1d","slug":"fight-between-wrestlers-udhampur-news-c-202-1-udh1002-124129-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वार्षिक दंगल खूनी संघर्ष में बदला, तीन पहलवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वार्षिक दंगल खूनी संघर्ष में बदला, तीन पहलवान घायल
विज्ञापन
रामनगर। अस्पताल में दोनों पहलवानों का उपचार करते डॉक्टर।
- दो पहलवानों की हालत गंभीर, जीएमसी अस्पताल उधमपुर किया रेफर
- थाना रामनगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। उपमंडल के ब्लॉक परलीधार के फरोल गांव में मंगलवार को आयोजित वार्षिक दंगल खूनी संघर्ष में बदल गया। कुश्ती के दौरान दो पहलवानों के बीच पहले हाथापाई हुई। इसके बाद लाठियां बरसने लगीं। विवाद में तीन पहलवान घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गंभीर रूप से घायल पहलवानों में साहिल और दीन निवासी सत्यातागण है, तीसरे पहलवान गुलाम नबी को मामूली चोटे आई हैं। तीनों घायल पहलवान भाई हैं। दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे फरोल गांव में वार्षिक दंगल शुरू हुआ। इस दौरान कई छोटी-बड़ी कुश्तियां करवाई गईं। दंगल में पहली तीन कुश्तियां करवाने की बारी आई। दूसरी और तीसरी माली का मुकाबला एक साथ शुरू करवाया गया।
पहलवान बाबूदीन और पहलवान सलमान तीसरी माली के मुकाबले के लिए मैदान में उतरे। वहीं पहलवान बड़ा मक्खन और पहलवान साहिल दूसरी माली के मुकाबले के लिए मैदान में पहुंचे। दोनों मुकाबले इकट्ठे चल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुश्ती के दौरान बड़ा मक्खन पहलवान ने साहिल की अंगुलियां मरोड़ दीं। इस पर साहिल ने एतराज जताया तो बड़ा मक्खन हाथापाई पर उतर आया। साहिल को बचाने उसके दोनों भाई दीन और गुलाम नबी भी आ पहुंचे। इसके बाद दंगल में सजावट के लिए रस्सियों के साथ बंधे डंडे निकालकर पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। खूनी संघर्ष में पहलवान साहिल, दीन व गुलाम नबी घायल हो गए।
विज्ञापन
दंगल में सुरक्षा के तौर पर चार-पांच पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। दंगल कमेटी के सदस्यों सहित पुलिस कर्मियों ने भी टकराव को टालने की बहुत कोशिश की, लेकिन पहलवानों के दोनों गुटों ने किसी की नहीं सुनीं। तीनों घायल पहलवानों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद दो पहलवानों को मंगलवार रात दस बजे बजे जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया। उधर, डीएसपी पुष्पा देवी ने बताया कि थाना रामनगर में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी इससे ज्यादा वह जानकारी नहीं दे पाएंगी।
बाबूदीन पहलवान, बड़ा मक्खन पहलवान व इनके साथियों को दंगल में अब नहीं बुलाया जाएगा
ब्लॉक परलीधार पंचायत ब्लांद के पूर्व सरपंच गिरधारी लाल ने दंगल कमेटी के सदस्यों ने फैसला किया है कि बाबूदीन पहलवान, बड़ा मक्खन पहलवान व इनके साथी पहलवानों को इस पंचायत में कभी भी दंगल मुकाबले में नहीं बुलाया जाएगा। इनका बहिष्कार किया जाता है।
-- --