फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Female body found missing from two days from the drain two km away

दो दिन से लापता महिला शव दो किमी दूर नाले से बरामद

विज्ञापन
Female body found missing from two days from the drain two km away
उधमपुर/मजालता। मजालता पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैल गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव घर से दो किलोमीटर दूर नाले से बरामद हुआ है। शव पानी में तैर रहा था। जब लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक महिला की पहचान कमला देवी (50) निवासी सैल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली की सैल गांव में एक महिला का शव नाले में पड़ा है। सूचना के बाद तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। उसकी पहचान कमला देवी के रूप में हुई। महिला दो दिन पहले लापता हुई थी। परिवार ने महिला को कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन मजालता में करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह जब नाले से शव बरामद हुआ तो पुलिस ने परिवार को इसकी सूचना दी। कुछ समय के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी मजालता पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। जिस से शव बरामद हुआ है। वह महिला के घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही मौजूद है। परिवार ने पुलिस से अपील की है कि मामले की जल्द से जल्द जांच पूरी कर पता लगाया जाए कि आखिर कमला देवी की मौत किन हालात में हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत के सही कारण के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed